Uncategorized

जिले की पांच सड़कें बंद रहने से यातायात ठप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर कम होने के बावजूद कई सड़कों पर यातायात बंद है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना
पड़ा। रविवार को भी विभिन्न तहसीलों की पांच सड़कें बंद रही। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जहां बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है, वहीं जिले में शनिवार से
मौसम साफ है। रविवार को भी आसमान में हल्के बादल छाये रहे। इससे पूरे दिन धूप-छांव का खेल चलता रहा। जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 32 और
न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि सबसे अधिक परेशानी 78 प्रतिशत के करीब रही नमी ने बढ़ाई। लोगों को उमस भरी गर्मी से दिक्कतों का सामना करना
पड़ा। इधर मौसम साफ होने के बाद भी कपकोट क्षेत्र की शामा-लीती-गोगिना मोटर मार्ग पर यातायात ठप रहा। किमी सात में हुए भूस्खलन से रोड बंद है। बघर
रोड के किमी पांच पर आए मलबे को भी नहीं हटाया जा सका है। जिसके कारण बघर व ढोक्टी गांव के लोगों को कई किमी की दूरी पैदल तय करनी पड रही है।
इसके अलावा कांडा तहसील के धपोली-जेठाई, गरुड़ के तिलसारी-सिटोली और बागेश्वर के थुनाई-मिहिनियां मोटर मार्ग पर भी यातायात ठप है।
बारिश के कारण बंद सड़कों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की जेसीबी मशीन काम कर रही है। जल्द ही सभी सड़कों पर यातायात सुचारु करा दिया जाएगा।
-शिखा सुयाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!