कोटद्वार-पौड़ी

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू, बूथ स्तर तक देगें संदेश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ों अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान दो माह तक चलेगा। कांग्रेस ने इस अभियान को जिले की सभी विधानसभाओं में शुरू किया है।
पौड़ी विधानसभा समन्वयक कविन्द्र ईष्टवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय से कांग्रेस पदाधकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान दो महीने तक चलेगा। सभी ग्राम पंचायतों से लेकर बूथ स्तर तक यात्रा का संदेश का दिया जाएगा। ईष्टवाल ने इस दौरान घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाएगा। साथ ही जो सरकार के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई है उसके पर्चें भी बांटे जाएंगे। अभियान के तहत पौड़ी कलक्ट्रेट से यात्रा शुरू की गई कि जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, वीर प्रताप सिंह, नीलम रावत, मनोज रावत, वीरेंद्र रावत, मनमोहन सिंह, जगमोहन सिंह नेगी, राहत हुसैन, तसलीम जावेद, भरत सिंह रावत, आशीष नेगी, मोहित सिंह, भूपेंद्र लिंगवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!