उत्तराखंड

जोशी अध्यक्ष और गड़िया बने महासचिव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। राज्य कर्मचारी, अधिकारी एवं शिक्षक पेंशनर्स का प्रथम त्रिवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस दौरान विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी गठित हुई। केशवानंद जोशी को अध्यक्ष व नारायण सिंह गड़िया को महासचिव बनाया गया। पुरानी कार्यकारिणी को एक बार फिर नई जिम्मेदारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन के माध्यम से अपनी समस्याओं को दूर किया जाएगा। प्रकटेश्वर मंदिर में बुधवार को आयोजित अधिवेशन का मुख्य अतिथि बालादत्त तिवारी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 400 से अधिक पेंशनर हैं, लेकिन बैठकों में लगातार संख्या बल में कमी आ रही है। जो संगठन के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने जनशक्ति बढ़ाने का सुझाव दिया। घर-घर जाकर मुहिम चलाने की अपील की। वक्ताओं ने गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर करने की मांग की। इसके लिए संघर्ष करने की बात भी उन्होंने की। संगठन के लिए बचे सिंह कार्की को कोषाध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अध्यक्षता केशवानंद जोाशी ने की। इस मौके पर बागेश्वर ब्लक अध्यक्ष जोगा सिंह फर्स्वाण, गरुड़ के गणेश दत्त भट्ट, कपकोट के ईश्वर ऐठानी के अलावा बलवंत कर्म्याल, विपिन चंद्र जोशी, हरीश उपाध्याय, देवीदत्त मिश्रा, गोपाल सिंह परिहार, दीवान सिंह दानू, हरीश चंद्र पांडेय, घनश्याम जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!