जुआ खेलते 9लोग रंगे हाथों गिरफ्तार
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए नौ लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम धराडी में स्थित दुकान के ऊपर टेंट के गोदाम से 9 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्तों द्वारा जुआ खेलने के फड से 32 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्ततों में श्याम सिंह खाती, गंगा सिंह ,भुपाल सिह, त्रिलोक सिंह , दीपक उप्रेती, जीवन सिंह, जीत सिंह, मनोज सिंह, चन्दन सिंह शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहन चन्द्र जोशी, कानि भगवत सिह मेहरा ,कमल सिंह तुलेरा, संजू राम ,राहुल सिंह रावत शामिल रहे।