काशीरामपुर तल्ला में रामलीला के लिए कमेटी गठित

Spread the love

25 सितंबर से पांच अक्टूबर तक होगा रामलीला का मंचन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत काशीरामपुर तल्ला में रामलीला मंचन को लेकर आयोजित बैठक में रामलीला संचालन समिति का गठन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने के साथ ही आगामी रामलीला के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।


समिति में डॉ. घनानंद शर्मा और कांति तिवाड़ी को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर सोहन लाल गुप्ता, वीरेंद्र सिंह रावत और भीम सिंह बिष्ट को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नारायण सिंह भंडारी, संजीव थपलियाल और शांति नेगी को दी गई है। मोहन सिंह चौहान और विवेक बनियाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। रघुवीर सिंह ठाकुर और सुरेशानंद देवली को समिति में संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि दिनेश बौंठियाल को रामलीला का निर्देशक चुना गया। बैठक में तय किया गया कि काशीरामपुर तल्ला स्थित रामलीला मैदान में 25 सितंबर से पांच अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। आयोजन की खास बात यह रहेगी कि इस बार रामलीला के सभी पात्रों का अभिनय मातृशक्ति द्वारा किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि रामलीला के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *