उत्तराखंड

राजस्व उपनिरीक्षकों की कलमबंद हड़ताल जारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। राजस्व उपनिरीक्षकों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर को लेकर कलमबंद हड़ताल जारी है। कर्मचारियों ने उपनिरीक्षक व राजस्व सेवक संघ के बनैर तले तहसील कार्यालय के प्रागंण में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार को कर्मचारियों ने कहा वे लंबे समय से समान कार्य समान वेतन, राजस्व उपनिरीक्षकों ने राजस्व निरीक्षक एवं रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का एकीकरण न किये जाने, संवर्गीय कार्मिकों को उच्चीत वेतनमान एक जनवरी 2006 से देने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षकों के प्रशिक्षण एवं राजस्व क्षेत्रों का पुनर्गठन कर उनकी सेवा नियमावली को प्रख्यापित करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कहा कि दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह से कार्मिक कलमबंद हड़ताल पर है। जिससे कई कार्य प्रभावित हो रहे है। बावजूद इसके सरकार अब भी उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रहीं है। जिससे कार्मिक आक्रोशित है। इस दौरान उन्होंने एक स्वर में जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की। कहा अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां मनोज कुमार, बलवंत सिंह देवली, हितेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार, मोहन गिरी, कैलाश चंद्र, पूनम राज, नेहा वर्मा, कमला देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!