कल्जीखाल ब्लॉक में खाई में गिरी बोलेरो, चार घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कल्जीखाल ब्लॉक के तलसारी के समीप एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक सहित चार लोग घायल हो गये।
राजस्व उपनिरीक्षक पट्टी पश्चिमी मनियारस्यूं मनोज कुमार ने जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सांय को करीब चार बजे एक बोलेरो वाहन सतपुली से बुकिंग पर ग्राम ओला कोट पट्टी पश्चिमी मनियारस्यूं जा रहा था। इसी दौरान तलसारी गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 100 मीटर नीचे गिर गया। दुर्घटना में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। दुर्घटना में 45 वर्षीय विधानचन्द्र पुत्र बच्चीराम निवासी कलेथ, 50 वर्षीय पूरण सिंह नेगी पुत्र जगमोहन सिंह नेगी निवासी ओला कोट पल्ला, विजेश्वरी देवी पत्नी पूरण सिंह नेगी, देवेश्वरी देवी पत्नी जगमोहन सिंह घायल हो गये। घायलों को हंस फाउंडेशन अस्पताल चमोलीसैंण में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *