Uncategorized

कंगना राउत के समर्थन में सड़कों पर उतरी महिलाएं 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। महाराष्ट्र सरकार और फिल्म अभिनेत्री कंगना राउत मामले की आंच जिले तक आ पहुंची है। रविवार को मंडलसेरा की महिलाओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने नगर में रैली निकालकर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कंगना के कार्यालय को तोड़े जाने की निंदा की। विरोध में सरकार और संजय राउत का पुतला भी फूंका। भाजपा के नगर महामंत्री कैलाश जोशी के नेतृत्व में महिलाओं ने बाजार में रैला निकाली।
महिलाएं हाथों में नारी शक्ति जिंदाबाद की तख्ती लेकर शामिल हुईं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। रैली के बाद सभी लोग जिला अस्पताल तिराहे पर एकत्र हुए। जहां उन्होंने महाराष्ट्र सरकार और कंगना राउत का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि एक महिला को परेशान करने के लिए पूरी सरकार ने जोर लगाया है। शिवसेना के नेता संजय राउत कंगना के खिलाफ शर्मनाक बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सत्ता के उच्च पदों पर बैठे लोगों में ही महिलाओं के प्रति ऐसी मानसिकता है तो कैसे लड़कियों को बराबरी का दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री सत्ता का दुरुपपोग कर रहे हैं। जिस तरह से कंगना के कार्यालय को एकाएक गिराने का प्रयास किया गया, वह निंदनीय है। उन्होंने इस मामले में सरकार और शिवसेना के नेताओं की कड़ी निंदा की। केंद्र सरकार से इस मामले में दखल देने की मांग की। इस मौके पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग और महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!