Uncategorized

कर्मचारी मूल विभाग के संगठन से इस्तीफा न दे: अंसारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, हरिद्वार। उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जूम ऐप के माध्यम से संपन्न हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने अन्य (विभागीय) संगठनों द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों को भी सिरे से खारिज कर दिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है सीधी भर्ती में प्रथम पद को अभी आरक्षित से अनारक्षित करने के लिए सरकार से वार्ता के साथ-साथ विधिक रूप से पहल करनी होगी। चाहे उसके लिए हक की लड़ाई ही क्यों न लड़नी पड़े। जूम ऐप पर जनपदीय कार्यकारिणी की ओर से जिला सचिव देवेंद्र रावत और उपाध्यक्ष इमरान अंसारी ने प्रदेश नेतृत्व से वार्ता की है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष इमरान अंसारी ने कहा कि जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एकजुट है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मूल विभागीय संगठन से इस्तीफा ना दें। उन्होंने आह्वान किया कि जिन पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे दिए हैं, वह अपने इस्तीफे तत्काल वापस लें और आरोप-प्रत्यारोप लगाने बंद करें। जिससे जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन पूर्व की भांति मजबूत हो सकें। जिला सचिव देवेंद्र रावत ने कहा कि जनपद में पूरी टीम एक साथ मिलकर सदस्यता अभियान चलाएगी। ताकि संगठन पहले की भांति और मजबूर हो सके। उन्होंने कहा कि अन्य विभागीय संगठनों के द्वारा आज की बैठक को लेकर जो भ्रांति फैलाई गई थी। और अपने सदस्यों एवं पदाधिकारियों को जो धमकी दी गई थी। उनको दरकिनार करके अधिकांश सदस्य पदाधिकारियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जोशी एवं प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह गुसाईं पूरे उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में लगातार पदोन्नति आ जा रही है। जिससे सभी विभागों के कर्मचारियों का जनरल-ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन में विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!