कार्मिकों की समस्याओं का निराकरण करें सरकार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
मूल निवासी कर्मचारी कल्याण संघ ने प्रदेश सरकार से अनुसूचित जाति और जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण की मांग की। संघ ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी सतपुली के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
संघ के अध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि पदोन्नति में आरक्षण को शीघ्र बहाल करने, नियुक्ति में प्रतिनिधित्व का कानून बनाने, अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के रिक्त पदों को विशेष भर्ती अभियान के तहत भरने तथा वर्षों से नगर पंचायत/नगर पालिका/नगर निगम में कार्यरत कर्मियों का स्थाईकरण करने की मांग सरकार से की है। ज्ञापन देने वालों में रवि कुमार अध्यक्ष के साथ रविन्द्र कुमार जिलाध्यक्ष, जय गंगा, जय प्रकाश भारती सहित आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *