कर्णप्रयाग अधिवक्ताओं ने एडीजे के कार्यकाल को सराहा

Spread the love

चमोली। कर्णप्रयाग के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) महेशचंद्र कोशिवा का देहरादून तबादला होने पर बार संघ ने कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एडीजे महेशचंद्र कोशिवा के कार्यकाल की सराहना की। गुरुवार को बार संघ के सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बार संघ के अध्यक्ष रविंद्र पुजारी ने कहा कि कहा कि एडीजे महेशचंद्र कोशिवा ने न्यायप्रिय रहते हुए मामलों का त्वरित निस्तारण किया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन छवि बंसल ने न्यायिक कार्यों में मिले एडीजे के मार्गदर्शन की सराहना की। इस मौके पर एडीजे महेशचंद्र कोशिवा ने कहा कि साल 2003 में कर्णप्रयाग से ही न्यायिक सेवाओं की शुरुआत की। और एडीजे के तौर पर भी यहां सेवाएं दी। कोशिवा ने कर्णप्रयाग में अधिवक्ताओं के काम को सहयोगपूर्ण बताया। इस मौके पर बार संघ के सचिव भुवन नौटियाल, उपाध्यक्ष आरएस पुंडीर, डीसी नैनवाल, जेपी पुरोहित, जेपी सेमवाल, आरएस नेगी, एसएस रावत, अशोक डिमरी, बीएल लडोला, गैरसैंण बार संघ के कुंवर सिंह बिष्ट, थराली बार संघ के हरेंद्र सिंह नेगी, केपी सती, दिनेश थपलियाल, संजय हटवाल, महानंद मैठाणी, त्रिभुवन भंडारी, राजेश देवली, पंकज कुमार, महावीर नेगी, महेश हटवाल, सुधा बिष्ट, दीपक कुमार, सतीश गैरोला, अनुज डिमरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *