चमोली : कर्णप्रयाग। नियुक्त जवानों के साथ संपूर्ण थाना क्षेत्र में यह फ्लैग मार्च किया। यह कदम क्षेत्र में शांति, सद्भावना और सहयोग का वातावरण बनाए रखने के लिए उठाया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से संपर्क साधा और उनसे अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान संयम और शांति बनाए रखें। कहा गया हमें अपने त्योहारों को मनाने का पूरा अधिकार है, लेकिन यह जरूरी है कि हम इसे ऐसी भावना से मनाएं जो सभी समुदायों के बीच सम्मान और समरसता को बढ़ावा दे। पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। (एजेंसी)