Uncategorized

कार्तिक स्वामी में देव दीपावली की तैयारियां शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। भगवान कार्तिक स्वामी के तीर्थ में आगामी 28 व 29 नवम्बर को हर्षोल्लास के साथ देव दीपावली मनाई जाएगी। दो दिवसीय देव दीपावली के आयोजन के लिए मन्दिर समिति तैयारियों में जुट गई है। 28 नवम्बर की रात्रि को होने वाले भव्य व दिव्य अखण्ड जागर में निºसन्तान दम्पतियों द्वारा संतान प्राप्ति के लिए अखण्ड तप किया जाएगा। जानकारी देते हुए कार्तिक स्वामी मन्दिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघन सिंह नेगी ने बताया कि 28 नवम्बर को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्यों द्वारा भगवान कार्तिक सहित तैतीस कोटि देवी- देवताओं का आवाहन किया जायेगा। वैकुण्ठ चतुर्दशी पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान कार्तिक स्वामी की पूजा अर्चना कर विश्व कल्याण की कामना की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी दिन सात आठ बजे से मन्दिर समिति, स्थानीय कीर्तन मंडलियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्तिक स्वामी तीर्थ में देव दीपावली भव्य रूप से मनाई जाएगी। प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी ने बताया कि 28 नवम्बर को रात्रि नौ बजे, 12 बजे, तीन बजे व 29 नवम्बर को सुबह चारों पहर चार आरती उतार कर भगवान कार्तिक स्वामी और देवी देवताओं का आह्वान किया जाएगा। उपाध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि दो दिवसीय वैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के आयोजन के लिए मन्दिर समिति तैयारियों में जुट गई है। सचिव बलराम सिंह नेगी ने बताया कि दो दिवसीय देव दीपावली के आयोजन के लिए कार्तिक स्वामी तीर्थ को अनेक प्रकार के फूलों व बिजली की लाइटों से सजाने की तैयारी की जा रही है। कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि दो दिवसीय देव दीपावली में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान दिया जाएगा। कथावाचक वासुदेव थपलियाल, सुधार नौटियाल, कुशलानन्द वशिष्ठ ने बताया कि कार्तिक स्वामी तीर्थ के दर्शन करने से मनुष्य को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मन्दिर के पुजारी नन्दु पुरी, ताजवर पुरी का कहना है कि 29 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भी श्रद्धालु भगवान कार्तिक स्वामी की पूजा-अर्चना व जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित कर सकेंगे। छोटिया सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य चोपता सुनीता बर्त्वाल, प्रधान घिमतोली बसन्ती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी, चन्दन सिंह नेगी,पंचम सिंह नेगी ने सभी श्रद्धालुओं से दो दिवसीय देव दीपावली के आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!