खनन के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, रोका काम

Spread the love

आदिबदरी। सुगड़ गांव की महिला मंगल दल ने अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला मंगल दल ने सुगड़ बैंड-सिलपाटा मार्ग पर जेसीबी से पत्थर निकाल रहे एक ठेकेदार को काम करने से रोक दिया और उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
मंगलवार को सुगड़ बैंड-सिलपाटा मोटर मार्ग पर सुगड़ के पास एक ठेकेदार जेसीबी से चट्टानों को तोड़कर डंपरों में भर रहा था। इसकी भनक लगते ही गांव की 80 से अधिक महिलाएं खनन स्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने जेसीबी और डंपर को घेरकर ठेकेदार के विरुद्ध नारेबाजी की। उन्होंने ठेकेदार को तब तक नहीं जाने दिया जब तक उसने अपनी गलती स्वीकार नहीं की। महिला मंगल दल ने ठेकेदार को भविष्य में नन न करने की कड़ी चेतावनी दी और करीब 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य सिलपाटा मुन्नी देवी और महिला मंगल दल अध्यक्ष सुगड़ सुशीला देवी ने बताया कि ठेकेदार इन पत्थरों को कंवासेरा थापली मार्ग के दीवार निर्माण के लिए ले जा रहा था। इस दौरान प्रधान विजया बरमोला, बचन सिंह नेगी और भुवन बरमोला आदि उपस्थित थे। वहीं लोनिवि गौचर के जेई अनुराग बेंंजवाल ने कहा कि हमारी ओर से कोई मशीन काम करने संबंधित सड़क पर नहीं गई। यदि कोई सड़क को नुकसान पहुंचा रहा होगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *