देश में नफरत को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकार: खंडूड़ी

 

चमोली। कांग्रेस के व वरिष्ठ नेता और गढ़वाल लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कहा कि भाजपा देश में धर्म आधारित राजनीति कर नफरत को बढ़ावा दे रही है। महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। महिला अपराधों पर अंकुश नहीं है। लेकिन भाजपा की केंद्र और प्रदेश के आला नेता और दल धर्म की बातें कर जनता को भटका रहे हैं। मंगलवार को चमोली भ्रमण पर पहुंचे मनीष खंडूड़ी का कार्यकर्ताओं का गौचर और कर्णप्रयाग में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कार्यकर्ताओं से निकाय और लोक सभा चुनावों में जुटने का आवाह्न किया। वहीं गौचर नगर अध्यक्ष सुनील पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष के अंत में होने वाले निकाय चुनावों को टालना चाहती है। इस मौके पर कांग्रेस पीसीसी सदस्य हरिष्ण भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष गौतम मिंगवाल, विजय डिमरी, एमएल टमटा, एमएल राज, जगदीश कनवासी, इन्दू पंवार, अर्जुन नेगी, सन्दीप नेगी, शिवलाल भारती, भवानी लाल, जिला महामंत्री हरीश नयाल, उमराव नेगी, बच्ची लाल, बिपुल नेगी, जिला प्रवक्ता अर्जुन नेगी, राजेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व सैनिक राजेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, पंकज नेगी, गजपाल लाल, राकेश कुमार, पूरण सिंह नेगी, अनिल सरियाल, राकेश शैली, बिक्रम नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *