कोटद्वार-पौड़ी

खेल महाकुंभ : विजेता खिलाड़ी सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जयहरीखाल ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज खैरासैण में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान सुनीता जुयाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करना चाहिए, क्योंकि खेलों से शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। इसके अलावा नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।
खेल महाकुंभ का शुभारंभ जवाहर नवोदय के प्राचार्य डा. वाईपी सिंह व ग्राम प्रधान सुनीता जुयाल द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। खेल महाकुंभ में अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कमलखेत, इंटर कॉलेज खैरासैण, स्वामी हरिहरानंद स्कूल मलेथी, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रैतपुर आदि स्कूलों के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के तहत खो-खो, कबड्डी, वालीबॉल, लंबी कूद, गोला फेक, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं को मेडल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक विनोद बिष्ट, प्रभारी प्रधानाचार्य दीपक काला, कृष्ण मोहन सिंह, चंद्र प्रकाश बिष्ट, मनोज लखेड़ा, अनिल वर्मा, प्रमोद कुमार, संदीप सिंह, राजेश सिंह, भुवनेश्वर थपलियाल, भास्कर देव बुडाकोटी आदि शामिल रहे। संचालन मदन मोहन डोबरियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!