कृषकों को दी योजनाओं की जानकारी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ में किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वार्ड के 30 प्रगतिशील कृषकों को चयनित किया गया। जिन्हें कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
पार्षद सुखपाल शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वार्ड में 30 प्रगतिशील कृषकों का चयन किया गया। जिन्हें कृषि विभाग के दुगड्डा प्रभारी योगेश रूहाली ने भारत सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। 30 प्रगतिशील कृषकों को कृषि विभाग द्वारा मृदा प्रशिक्षण की विधि बताई गई। इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह ने कहा कि भारत सरकार किसानों की आय 2022 में दुगनी करने का प्रयास कर रही है, अच्छा प्रयास है मगर क्षेत्र में सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे किसानों को फसल की सिंचाई करने में बहुत परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि जंगल से सटे होने के कारण जंगली जानवर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसमें भी उत्तराखंड सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। इस अवसर पर पार्षद सुखपाल शाह, किसान नेता परशुराम, पूर्व प्रधान पुष्पा शाह, कृषि विभाग न्याय पंचायत प्रभारी सूरजपाल रावत, बीटीएम ब्लॉक शशि मोहन बिंजोला, हरि सिंह रावत, बलबीर सिंह रुमेला, धीरजलाल, सुरेंद्र सिंह पंवार, सुरेश चंद, दयाल सिंह, कल्याण सिंह, रामप्रसाद, शिशपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, लव किशोर, चन्द्रमोहन आदि कृषक उपस्थित रहे।