उत्तराखंड

आपदा न्यूनीकरण को लेकर दी छात्राओं को जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस के मौके पर जिला आपदा प्रबंधन रुद्रप्रयाग द्वारा राजकीय बालिका इंटर कलेज रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस मौके पर आपदाओं से निपटने के लिए बरती जाने वाले सावधानियों की जानकारियां दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने छात्राओं को भूंकपरोधी भवन निर्माण, भूस्खलन को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने, नदी नालों से उचित दूरी पर रहते हुए आपदाओं के प्रति सजग रहने के लिए जागरूक किया। साथ ही आम जनमानस से आपदाओं के न्यूनीकरण के लिए आवश्यक उपाय किए जाने का भी आवाहन किया। आपदा जोखिम न्यूनीकरण विषय एवं कोविड 19 के संक्रमण की रोकथाम पर भी जानकारी दी गई। रुद्रप्रयाग जनपद भूंकप की दृष्टि से अंति संवेदनशील जोन-5 की श्रेणी में है। जबकि यहां बरसात में बादल फटने, भूस्खलन, हिमस्खलन और वनाग्नि की घटनाओं से हर साल सैकड़ों लोग प्रभावित होते है। जागरूकता कार्यक्रम में रेडक्रस समिति के कोषाध्यक्ष अनूप सेमवाल ने रेड क्रस की जानकारी दी। रेडक्रस समिति के राज्य प्रतिनिधि मुंशी चौमवाल ने रेडक्रस समिति द्वारा रेड क्रस एवं आपदा न्यूनीकरण की जानकारी दी। राजविंदर सिंह रावत द्वारा आपदा प्रबंधन को लेकर जानकारी दी साथ ही आपदा के दौरान उपयोग होने वाले उपकरणों का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया। जन जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य ममता रावत, शिक्षिका अंजू बिष्ट आदि ने सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर रविंद्र तलवाड़ा, बृजभूषण वशिष्ठ, देवेंद्र खत्री आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!