जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार के झण्डाचौक स्थित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

बुधवार को झंडाचौक में मौजूद लोगों को कॉप्लेक्स के ऊपर से काला धुुंआ निकलता हुआ नजर आया। इसके जानकारी कॉप्लेक्स में दुकान व रेस्टारेंट चलाने वालों को दी गई। जिसके बाद उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों के शटर खोले तो आग की लपटे बाहर की ओर आने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग ने बताया कि आग के कारण टूरिस्ट रेस्टोरेंट सहित दो अन्य दुकानों को नुकसान हुआ है। करीब चार से पांच लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।