संस्कृत आशुभाषण में अक्षित, श्लोकोचारण में कनिष्का ने मारी बाजी

Spread the love

एकेश्वर ब्लॉक की खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : उत्तराखण्ड संस्कृत सस्थान हरिद्वार द्वारा आयोजित एकेश्वर ब्लॉक की खण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र स्पर्धा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगांवखाल में बुधवार से शुरू हो गई है। इस मौके पर आयोजित कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत आशुभाषण प्रतियोगिता में अक्षित स.वि. चैधार, बत्सल राउमावि सिमारखाल, निकिता जइंकॉ मौन्दाड़ी, श्लोकोचारण में कनिष्का जइंकॉ सुरखेत, लक्ष्मण स.वि. चैधार, दीपिका रावत रिंगवाड़ी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।


बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख पंकज बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. गुंजन अमरोही, एसएमसी अध्यक्ष महेंद्र सिंह रौतेला, प्रधानाचार्य यतेन्द्र धस्माना, प्रधानाध्यापक राकेश पोखरियाल, प्रधानाचार्य अजय घनशाला, जनपद संयोजक रोशन गौड़ ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। खंड संयोजक गणेश पसबोला ने प्रतियोगिताओं के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत नाटक प्रयिोगिता में रा.उ.मा.वि. सिमारखाल, राइंका कुलासू, समूहगान में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर, इंटर कॉलेज सुरखेत, राजकीय इंटर कॉलेज नौगांवखाल, समूह नृत्य में संस्कृत विद्यालय चैधार, इंटर कॉलेज सुरखेत, राजकीय इंटर कॉलेज बग्याली, संस्कृत वाद-विवाद में आयुष काला, आयुष संस्कृत विद्यालय चैधार, दिव्या, वंशिका इंटर कॉलेज इंद्रापुरी, यशिका, आंकाक्षा इंटर कॉलेज सुरखेत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन गणेश पसबोला और राहुल सती, विमल किशोर विडालिया ने किया। इस मौके पर कालिका डोबरियाल, राहुल सती, लीला देवी, तृप्ति बडोला, अरविन्द, दीपिका, शालनी, संजय कुमार, मंगलभूषण सांरग, हर्ष, त्रिलोक, योगम्बर गुसांई, जसवन्त सिंह, मनोज गुसांई, अमित सुन्दरियाल, देवेन्द्र बलूनी, यशवन्त चौहान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *