जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस ने सांगठनिक जनपद कोटद्वार की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित विभिन्न पदों पर कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में दस उपाध्यक्ष और 15 महासचिव नियुक्त किए गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर गंभीर रावत, होशियार सिंह नेगी, सुभाष शर्मा, मनमोहन सिंह असवाल, राकेश कुमार, सुखबीर सिंह नेगी, धर्मेंद्र गोयल, हुकुम उनियाल, प्रमोद रावत और अजयपाल सिंह रावत को नियुक्त किया गया है। महासचिव पद की जिम्मेदारी कीर्ति सिंह बिष्ट, शंकर नेगी, जसपाल रावत, गंगा देवी, क्रांति कपरवाण, राकेश रावत, दिनेश सिंह नेगी, मनोज रावत, हरेंद्र रावत, दिनेश चौधरी, महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप गुसाईं, कुंदन सिंह और विमल बिष्ट को दी गई है। इसके अलावा सचिव पद पर देवेंद्र कुमार, हरेंद्र रौथाण, नरेंद्र सिंह बिष्ट, कमलेश चंद, राजपाल बिष्ट, बिजेंद्र प्रसाद, कुलदीप रावत, बलवीर पंवार, मेहरबान सिंह कंडारी, जितेंद्र सिंह गुसाईं, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, हर्षवीर बिष्ट, रमेश नेगी, प्रीतपाल सिंह रावत, रमेश चंद्र, संदीप कुमार, ओम चंद, जितेंद्र कुमार, बचन सिंह भारती और रुपेंद्र रावत को नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत्त कैप्टन दीपक सिंह बिष्ट को कार्यालय सचिव, सुदीप घिल्डियाल और महावीर सिंह को प्रवक्ता तथा कमल बिष्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं वरुण नेगी को सोशल मीडिया प्रभारी और लक्ष्मण सिंह रावत को प्रेस मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के सभी सदस्य संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता के हितों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।