लालपुर में वन विभाग के पार्क के जीर्णोद्धार पर जताई खुशी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लालपुर स्थित घराट रोड में पिछले कई वर्षों से बदहाल पार्क के सौदर्यीकरण का वरिष्ठ नागरिक संगठन ने स्वागत किया है। कहा कि स्थानीय जनता पिछले लंबे समय से पार्क को बेहतर रूप देने की मांग उठा रही थी।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पार्क लंबे समय से देखरेख के अभाव में बदहाल स्थिति में था, जिसके चलते स्थानीय लोगों का वहां आना-जाना कम हो गया था। विशेष रूप से बुजुर्ग नागरिकों के लिए यह पार्क पहले एक महत्वपूर्ण बैठने और घूमने का स्थान हुआ करता था, लेकिन खराब स्थिति के कारण यह लगभग सूना पड़ा था। संगठन के सदस्यों ने बताया कि इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसके बाद अब पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मरम्मत और सुधार कार्य पूरा होने के बाद पार्क की रौनक फिर से लौट आएगी और लोग पहले की तरह इसका उपयोग कर सकेंगे। इस अवसर पर पीएल खंतवाल, रिपुदमन सिंह बिष्ट और आरपी पंत सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *