जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के कुल 25 पौधे रोपे गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर आम, अमरूद, जामुन, नीम, आंवला और अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों, आंगन और खाली स्थानों में अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में योगदान दें। इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल, मीनाक्षी शर्मा, बीना मित्तल, शीला कुकरेती, राधेश्याम शर्मा, कैलाश चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र जखमोला, रीता जखमोला, पूनम नैथानी, मंजू बड़थ्वाल और सेवक राम मनूजा सहित कई लोग उपस्थित रहे।