डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डा. मुखर्जी के समाज और देश हित में किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण, प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट, सिंचाई सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ऋषि कंडवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी अतिथियों ने डा. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य वक्ता ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद आधारित राजनीति और स्वतंत्र भारत के औद्योगिक विकास के प्रमुख शिल्पकार थे। उन्होंने बताया कि देश के पहले उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में वर्ष 1948 में प्रस्तुत औद्योगिक नीति ने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी। प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने कहा कि डा. मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना कर देश को एक सशक्त वैचारिक विकल्प दिया। वहीं ऋषि कंडवाल ने कहा कि उन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आधारित राजनीति की मजबूत आधारशिला रखी, जिसे भाजपा आगे बढ़ा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल ने कहा कि डा. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन निर्माण और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति का प्रेरणास्रोत है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कार्यकर्ताओं से उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अंथवाल, जिला महामंत्री सुरेंद्र आर्य, नगर अध्यक्ष विकास मित्तल, हरी सिंह पुंडीर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *