Uncategorized

कोटद्वार जा रही टैक्सी नजीबाबाद कांग नहर में गिरी, दो महिलाओं की मौत, एक घायल –

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। देहरादून- नजीबाबाद हाईवे परकोटद्वार जा रही एक प्राइवेट टैक्सी आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। टैक्सीअनियंत्रित होकर नजीबाबाद की पूर्वी कांग नहर में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को सीएचसी नजीबाबाद में उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब दस बजे रामपुरचाठा पूर्वी गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ। टैक्सी में तीन लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मंडावली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने वाहन को नहर से बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान देहरादून कीदीपनगरनेहरू कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय उमा देवी और 58 वर्षीय सौभाग्य के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक उमा देवी के पति 48 वर्षीय अनिल कुमार स्वयं वाहन चला रहे थे। अनिल कुमार हादसे में गंभीर घायल हुए हैं। उन्हेंउपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अनिल कुमार अभी बेहोश हैं।
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो घायल
हरियाणा से चकराता घूमने आए पर्यटकों की एक कार शनिवार देर रातचिरमिरी के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार खाई में जाने के बाद पेड़ और झाड़ियों में कुछ दूरी पर जाकर रुक गई। कार में मौजूद दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार यमुनानगर से कुछ पर्यटक घूमने के लिए कार में सवार होकर चकराता आए थे। शाम को वे सनसेट प्वाइंट से घूमने के बाद बाजार लौट रहे थे। इस दौरान चिरमिरी के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला। घायलों की पहचान विपिन कुमार पुत्र सत्य प्रकाश सिंह निवासी ग्राम सीमालाना बड़गांव सहारनपुर और अवनीश त्यागी पुत्र राकेश कुमार त्यागी निवासी त्यागी गार्डन यमुनानगर के रूप में हुई। वहीं दूसरा युवक आशु कुमार पुत्र मदन सिंह निवासी बटिला देवबंद सहारनपुर पूरी तरह से स्वस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!