कोटद्वार में कोरोना का कोहराम जारी: 14 संक्रमित और मिले
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार तहसील में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दिन प्रतिदिन मरीजों की तादात बढ़ती जा रही है। शनिवार को 14 लोगों में कोरोना वायरस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में जहां हडंकप मचा हुआ है, वहीं लोगों में दहशत बनी हुई है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व में कोरोना पॉजिटिवों के सम्पर्क में आये आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें से पांच को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि तीन को राजकीय बेस अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। इसके अलावा कोटद्वार निवासी 55 वर्षीय महिला, नजीबाबाद रोड निवासी 22 वर्षीय युवक, शिवपुर निवासी 16 वर्षीय बालिका, जौनपुर निवासी 48 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, बिजनौर निवासी 27 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय युवक, 24 वर्षीय युवक, द्वारीखाल ब्लॉक के थाना सतपुली में तैनात 35 वर्षीय कर्मी, पाबौ ब्लॉक निवासी 16 वर्षीय बालिका, पोखड़ा ब्लॉक निवासी 32 वर्षीय युवक, पौड़ी निवासी 34 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, कोट ब्लॉक के ब्यास चट्टी निवासी 34 वर्षीय युवक, खिर्सू ब्लॉक निवासी 35 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 52 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला में भी कोरोना वायरस पाया गया है।