बिग ब्रेकिंग

कोटद्वार तहसील में कोरोना मरीजों की बंफर उछाल: कोटद्वार और दुगड्डा की एक-एक बस्ती सील

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कोटद्वार तहसील में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को भी तहसील क्षेत्र में 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दुगड्डा में एक ही परिवार के चार लोगों में कोरोना वायरस पाया गया। सभी लोगों को राजकीय बेस अस्पताल और कोविड केयर सेंटर कौड़िया में आइसोलेट कर दिया है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार कमला नेहरू मार्ग दुगड्डा निवासी 35 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय व्यक्ति, 26 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय बालिका में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। पदमपुर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति, गौनियाल मार्केट कोटद्वार निवासी 40 वर्षीय युवक, नालन्दा कॉलोनी कोटद्वार निवासी 31 वर्षीय युवक, तड़ियाल चौक कोटद्वार निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, ग्रास्टनगंज निवासी 20 वर्षीय युवती, सिम्बलचौड़ निवासी 36 वर्षीय युवक, नजीबाबाद रोड निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, उमेश नगर निवासी 38 वर्षीय युवक, मछली मार्केट कोटद्वार निवासी 40 वर्षीय युवक, बदरीनाथ मार्ग निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति, बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती 50 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस मिला है। दुर्गापुरी निवासी 65 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। रिखणीखाल ब्लॉक निवासी 68 वर्षीय व्यक्ति, 62 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 32 वर्षीय युवक और द्वारीखाल ब्लॉक के सतपुली मल्ली निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के सीएमओ डॉ. मनोज कुमार बहुखण्डी ने बताया कि कोरोना मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिवों के सम्पर्क में आये लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित लोगों की कोरोना जांच कराई जायेगी।
उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि कमला नेहरू मार्ग दुगड्डा में चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने पर उक्त मार्ग को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। दुर्गापुरी में भी तीन महिलाओं में कोरोना की पुष्टि होने पर उनके आवास क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में मेडिकल सुविधा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की ही अनुमति दी जायेगी।

श्रीनगर तहसील में 27 नये कोरोना मरीज मिले
श्रीनगर तहसील में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। तहसील क्षेत्र में प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों वायरस से संक्रमित हो रहे है। इनमें एसएसबी जवानों भी शामिल है। सोमवार को भी तहसील क्षेत्र में 27 नये कोरोना मरीज मिले है। पौड़ी में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रूद्रप्रयाग निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर बेस अस्पताल श्रीनगर में आइसोलेट किया गया है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार श्रीनगर तहसील निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, 23 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति, 11 वर्षीय बालिका, 57 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय व्यक्ति, 31 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालक, 3 साल की बच्ची, 23 वर्षीय युवती, 42 वर्षीय व्यक्ति, 33 वर्षीय युवक, 40 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय युवक, 56 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पौड़ी निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति, 34 वर्षीय युवक और 50 वर्र्षीय महिला में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

बीईओ रिखणीखाल व जयहरीखाल कार्यालय बंद
बीईओ कार्यालय रिखणीखाल और बीईओ कार्यालय जयहरीखाल में एक-एक कर्मचारियों में कोरोना वायरस मिला है। ऐतिहातन के तौर पर कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी लैंसडौन अर्पणा ढौड़ियाल ने बताया कि उक्त कार्यालयों के एक-एक कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जयहरीखाल कार्यालय को चार और रिखणीखाल कार्यालय को तीन दिन के लिए सील कर दिया दिया गया है। कार्यालयों को सेनेटाइज कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि कर्मियों के सम्पर्क में आये कर्मचारियों को चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हित कर्मचारियों की जांच कराई जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!