कुलसचिव ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह को अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर परेशान किया जा रहा है। इस संदर्भ में कुलसचिव ने बुधवार को कोतवाली श्रीनगर में शिकायती पत्र दिया है। कोतवाली श्रीनगर को भेजे प्रार्थना पत्र में गढ़वाल विवि के कुलसचिव प्रो. आरके ढोड़ी ने बताया कि गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह को बीते कई दिनों से अलग-अलग नम्बर से कॉल कर परेशान किया जा रहा है। बताया कि अज्ञात नंबरों द्वारा लगातार कॉल कर साइबर सेल का हवाला दिया जा रहा है। कुलसचिव ने मामले में जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *