सितंबर माह में होगा कुमाऊँ महोत्सव 2023 का आयोजन
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के सभागार में श्रीराम सांस्तिक एवं सामाजिक सेवा समिति अल्मोड़ा की द्वितीय बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कुमाऊँ महोत्सव का आयोजन सितंबर के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। उक्त बैठक में यह भी तय किया गया कि कुमाऊँ महोत्सव 2023 में कुमाऊँनी संस्ति के उत्थान के लिए विभिन्न सांस्तिक कार्यक्रम एवं स्टार नाइट आदि, स्वस्थ मनोरंजन हेतु झूले एवं स्टल आदि, विभिन्न प्रतियोगिताएं जिसमें नृत्य, गायन, कला, अल्पना, मेहंदी, फैंसी ड्रेस, कुमाऊँनी दुल्हन, मिस कुमाऊँ, मिस्टर कुमाऊँ, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबल हकी, ओपन माइक आदि प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त कुमाऊँनी फोटो गैलरी को भी महोत्सव में सम्मिलित किया जाएगा। इस वर्ष नृत्य प्रतियोगिता को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरे उत्तराखंड के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार के रूप में चांदी की बांसुरी के साथ 11000 रुपया नगद धनराशि दी जाएगी। गायन व नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम अडिशन 16 जुलाई को दिशा एकेडमी अल्मोड़ा में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में कई प्रकार की एडवेंचर गतिविधियों को संयुक्त रूप से कराने का निर्णय लिया गया। महिलाएं भी खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी, महिलाओं हेतु विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में बलीवुड कलाकारों के साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ सिंह नेगी एवं संचालन राजेंद्र तिवारी द्वारा किया गया बैठक में गिरीश मल्होत्रा, दीपक कुमार, गीता मेहरा, लता तिवारी, रुचि कुटौला, शगुन त्यागी, हर्षिता तिवारी, जयदीप पांडे, युवम वोहरा, भानु पंत, पंकज भगत, किशन लाल, हरीश कनवाल, दीपक रावत, गीतम भट्ट, संतोष बिष्ट, नंदन रावत, देवेंद्र भट्ट, लक्ष्मण सिंह, गोपाल चम्याल, चंदन नेगी, गोकुल सिंह मेहता, डीके जोशी आदि उपस्थित थे। बैठक के समापन में वरिष्ठ रंगकर्मी मनमोहन चौधरी ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।