अज्ञात वाहन की टक्क्कर से मजदूर की मौत

चम्पावत)। टनकपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से यूपी निवासी एक मजदूर की मौत हो गई। वह सब्जी का व्यापार करता था। उपजिला अस्पताल से मजदूर को हायर सेंटर रेफर किया गया था। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम एक अज्ञात वाहन ने आर्मी र्केट के पास एक मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में नगरिया गांव, पीलीभीत, यूपी निवासी 63 वर्षीय नत्थू लाल पुत्र रघुवर लाल बुरी तरह से घायल हो गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मजदूर को उपचार के लिए तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान मजदूर ने दम तोड़ दिया। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *