लैंसडौन की बेटी अंजली ने जीता मिस उत्तराखंड 2026 का खिताब

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : पर्यटन नगरी लैंसडौन की बेटी अंजली असवाल ने मिस उत्तराखंड-2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंजली की इस उपलब्धि से लैंसडौन में खुशी का माहौल है।
अंजली असवाल की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में हुई।

वर्ष 2020 में उन्होंने अभ्युदय परिवार लैंसडौन द्वारा आयोजित मिस लैंसडौन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए पहली मिस लैंसडौन का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और सौंदर्य प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए मिस उत्तराखंड-2026 का खिताब हासिल किया। अंजली की सफलता पर अभ्युदय परिवार लैंसडौन की संस्थापक भावना वर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अंजली ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर लैंसडौन के साथ-साथ अभ्युदय परिवार का नाम भी गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि अंजली की यह उपलब्धि क्षेत्र की युवतियों के लिए प्रेरणादायी है। अभ्युदय परिवार की ओर से आयोजित मिस लैंसडौन प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसी मंच से अपनी यात्रा शुरू करने वाली अंजली असवाल का मिस उत्तराखंड-2026 का खिताब जीतना लैंसडौन के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *