Uncategorized

लापता महिला बरेली से बरामद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। जैंती तहसील क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पहले अचानक एक महिला लापता हो गई थी उसके दो बच्चे हैं। संभावित जगह खोजबीन के बाद महिला के पति और पिता ने जैंती पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सैल अल्मोड़ा की की मदद से महिला को बरेली से बरामद किया गया। लमगड़ा पुलिस के अनुसार जैंती तहसील के आराखेत गांव निवासी एक 28 वर्षीय महिला बीते 9 सितंबर को बगैर परिजनों को बताये घर से चली गई थी। पति ने काफी जगहों पर उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। इसकी जानकारी महिला के मायके वालों तक पहुंचने पर महिला के पिता और पति दोनों जैंती पुलिस चौकी पर पहुंचे। जहां महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। चौकी प्रभारी जैंती गौरव जोशी ने विभिन्न संभावित स्थानों पर महिला की खोजबीन की। साइबर सैल अल्मोड़ा की मदद से महिला की लोकेशन पता करने के बाद उसे बरेली से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। लमगड़ा थानाध्यक्ष सुनिल बिष्ट ने बताया कि महिला दो बच्चों की मां है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बरेली में अपने परिचितों के यहां चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!