बिग ब्रेकिंग

राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को अंतिम विदाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी को अंतिम विदाई देने दूनवासी उमड़ पड़े। अनेक संगठनों ने उनके डोभालवाला आवास, शहीद स्मारक व हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर उन्हें अंतिम विदाई दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा समेत आदि ने आवास पर जाकर उन्हें अंतिम पुष्प अर्पित करे। शहीद स्मारक में उन्हें पुलिस ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखंड निर्माण में सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने भी सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि व अंतिम यात्रा को कंधा भी दिया। वहीं सुशीला बलूनी के पार्थिव शरीर को भाजपा का ध्वज ओढ़ाकर डोभालवाला से शहीद स्मारक लाया गया।
विभिन्न संगठनों ने दी अंतिम विदाई
नेताजी संघर्ष समिति के कार्यकर्ता व राज्य आंदोलनकारी प्रभात डंडरियाल, आरिफ वारसी ने सुशीला बलूनी के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वह राज्य के मुद्दों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहीं। संयुक्त नागरिक संगठन सचिव सुशील त्यागी, अखिल भारतीय समानता मंच के विनोद नौटियाल, बैंक इम्पलाइज एसो. के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन मेंहदीरत्ता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण समिति के मुकेश शर्मा, सिख वेलफेयर सोसाइटी के जीएस जस्सल, गवर्नमेंट पेंशनर्स संगठन के ओमवीर सिंह, क्षत्रिय चेतना मंच महासचिव रवि सिंह नेगी ने भी शहीद स्मारक पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद की शहीद स्मारक में हुई शोकसभा में संरक्षक नवनीत गुसाईं, जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, विपुल नौटियाल, प्रभात्, धर्मानंद भट्ट, वालेस बावनिया, रामपाल, प्रमिला रावत, प्रभा नैथानी, सत्या डोबरियाल, रेखा शर्मा, अनुराग भट्ट ने सुशीला ध्यानी के साथ बिताए समय को याद किया।

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर सीएम धामी ने किया शोक व्यक्त
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी तथा उत्तराखंड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने श्रीमती सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थिति आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी श्रीमती सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!