बिग ब्रेकिंग

चुनावी शंखनाद के साथ भाजपा की विजय संकल्प यात्रा शुरू

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा को रवाना किया। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने देश को गरीबी और भ्रष्टाचार के गर्त में धकेला। कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं किया। वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है। वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। इसका खाका तैयार है।
शनिवार को हरिद्वार के कुंभ क्षेत्र पंतद्वीप मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्अबकी बार 60 पार, एक बार फिर भाजपा सरकारश् के नारे के साथ नड्डा ने विजय संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाई और रोड शो में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के चलते उत्तराखंड में आलवेदर रोड, कर्णप्रयाग रेल लाइन और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं आकार ले रही हैं। कहा कि उत्तराखंड के आर्थिक और सामाजिक विकास का रोडमैप तैयार है। बीते पांच वर्ष प्रदेश में हर वर्ग, हर क्षेत्र के विकास के लिए काफी कुछ किया गया, लेकिन कोरोना के कारण कुछ काम बाकी हैं। उन्हें पूरा करने को भाजपा त संकल्प है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए संकल्पबद्घ है। प्रयास है कि योजनाओं का लाभ सभी को सामान रूप से मिल सके। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार में किए गए विकास कार्यों को साझा किया और कहा कि प्रधानमंत्री हरिद्वार में रिंग रोड और मेडिकल कालेज बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं। कार्यक्रम में पार्टी के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, संगठन मंत्री अजेय कुमार, हरिद्वार सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री डा़ धन सिंह रावत और स्वामी यतीश्वरानंद भी उपस्थित थे।
छह जनवरी को खटीमा में होगा यात्रा का समापन रू भाजपा की विजय संकल्प यात्रा प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। हरिद्वार से रवाना की गई यात्रा गढ़वाल मंडल के 41 विधानसभा क्षेत्रों में 2660 किमी दूरी तय करेगी, जबकि कुमाऊं मंडल में रविवार को इसकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। कुमाऊं मंडल में यात्रा 1890 किमी की दूरी तय करेगी। छह जनवरी को यात्रा कुमाऊं के खटीमा में विराम लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!