कोटद्वार-पौड़ी

लक्ष्मणझूला पुलिस ने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ कनेडियन महिला का किया अन्तिम संस्कार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कनेडियन महिला ने मुत्यु से पूर्व हिन्दू रीति-रिवाज से अन्तिम संस्कार की जतायी थी इच्छा
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल की लक्ष्मणझूला पुलिस ने कनाडा की रहने वाली महिला का हिन्दू रीति-रिवाज से चंद्रेश्वर घाट पर अंतिम संस्कार किया। कनेडियन महिला ने मुत्यु से पूर्व हिन्दू रीति-रिवाज से अन्तिम संस्कार करने की इच्छा जताई थी।
जनपद पुलिस की मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार 28 मार्च को कैथरीन (उम्र -65 वर्ष) जो कनाडा देश की रहने वाली है, जो वर्तमान में श्री योगा आश्रम लक्ष्मणझूला पर योगा सीखने कनाडा से आयी हुई थी। उक्त महिला की तबीयत खराब होने पर उसे एम्स अस्पताल ऋषिकेश पर भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान 29 मार्च 2023 को उसकी मृत्यु हो गई। उक्त महिला का डेथ मेमो जनपद के थाना लक्ष्मणझूला पर प्राप्त हुआ। जिसके पश्चात थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा उक्त मृतक महिला के पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी। विदेशी महिला की मृत्यु की सूचना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा दूतावास के माध्यम से उसके परिजनों को दी गयी। महिला के परिजनों ने ई-मेल के माध्यम से दूतावास को सूचित किया कि मृतक महिला की साथी महिला मित्र नाया को मृतक महिला के अन्तिम संस्कार किए जाने व अन्य सभी अधिकार दिए जा रहे हैं। 3 अप्रैल 2023 को मृतक महिला कैथरीन का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके पश्चात उसके शव को महिला मित्र नाया के सुपुर्द किया गया। नाया ने बताया कि कैथरीन द्वारा अपनी मृत्यु के पश्चात अन्तिम संस्कार पूर्ण हिन्दू विधि विधान से किए जाने की बात कही गई थी। लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा उक्त महिला के शव को उनके महिला मित्र नाया, योग आश्रम मालिक एवं कर्मचारियों की सहायता से चन्द्रेश्वर घाट पर लाकर पूर्ण हिन्दू विधि-विधान से अन्तिम संस्कार किया गया। मृतक महिला मित्र नाया ने पुलिस की मानवीय संवेदनाओं और सहायता पर पौड़ी पुलिस आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!