Uncategorized

नेता प्रतिपक्ष बने प्रीतम का पछुवादून आगमन पर भव्य स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विकासनगर। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष बने प्रीतम सिंह का पछुवादून आगमन पर जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कहा कि अपनी करतूतों को छिपाने के लिए चार महिने के भीतर मुख्यमंत्रियों को बदलने का काम किया है। लेकिन जनता सब समझती है। भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उखाड़ फेंकेगी। बुधवार सुबह से ही सुद्धोवाला, सेलाकुई, रामपुर, सहसपुर, खुशालपुर, जस्सोवाला, हरबर्टपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष का फूल मालाओं से स्वागत कर जिंदाबाद के नारे लगाये। प्रीतम सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिन्होने अंग्रेजों के शासन को उखाड़ फेंका था। अब बारी भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकनी की है। कहा कि केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी सरकार की गलत नीतियों व को आम जनता तक पहुंचाएं। कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों को सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी। कहा कि कांग्रेस एकजुट है किसी का कोई मतभेद नहीं है। भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का कांग्रेस ने संकल्प लिया है। जिसे आगामी चुनावों में पूरा कर कांग्रेस को सत्ता में लाना है। कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस से लेकर खाद्य सामग्री, खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकारी विभागों में हजारों पद रिक्त हैं उन्हे भरने के बजाय पदों में कटौती की जा रही है। बेरोजगार दर दर भटक रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा के विधायक व नेता महिला उत्पीड़न में शामिल हैं।जिनके खिलाफ कार्रवाई के बजाय सरकार बचाने में लगी। कानून व्यवस्था नाम की प्रदेश में कोई चीज नहीं रही। देशभर में मित्र पुलिस के नाम से जाने जानी वाली उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के परिजन सड़कों पर आंदोलन के लिए मजबूर हैं। साढ़े चार साल में तीन मुख्यमंत्री देने वाली भाजपा के एक भी मुख्यमंत्री ने जनहित के कार्य नहीं किये। अब नये मुख्यमंत्री झूठी घोषणायें कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन जनता सब समझती है और उसका जवाब भाजपा की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंक कर देगी।कहा कि साढे चार साल के कार्यकाल में भाजपा की सरकारों ने महंगाई, भ्रष्टाचार, महिला अपराध, बेरोजगारी को चरम पर पहुंचाया। विकास के नाम पर जनता पर उल्टे सीधे कानून थोपे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आकिल अहमद, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष सहसपुर मेघ सिंह, अमित पंवार, रमेश पंवार, हरीश बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, चरण सिंह,रोशन लाल, दीपक धीमान, रमाकांत, बाबू सिंह, इंदर सिंह कश्यप, नरेंद्र गोस्वामी, राजू तोमर, दानिश, तनीवीर, मेहरून, धीरज चौधरी, मुकेश शर्मा सुरेंद्र सिंह,विवेक सिंह, रमेश चंद्र,अर्जुन कुमार, हाजी नूर हसन, शहजाद, नीरज, नीतीश, राम सिंह, दीन मोहम्मद,ताहिर अली, शबाबउल हसन, शमीम, निसार, जमशेद, हांजी इकराम, विकास पटेल, दौलत गुप्ता, अनिल, अक्षय, अशफाक शहजाद,हरबर्टपुर नगर अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, अतुल शर्मा, जितेंद्र रावत, सभासद पम्मी देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष बीना शर्मा, हाजी तैयब, फुरकान,विकासनगर में गुरु गोविंद सिंह चौक पर सिख समाज,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, सलीम अहमद, ताहिर अली, याकूब सिद्धकी, बलजीत सिंह, अनुपम कपिल, नितिन वर्मा, हरीश ग्रोवर, अभीराजन, रिंकू कनौजिया,हर्षवर्धन शर्मा, अमरदीप, मुनीर अहमद, जमशेद, प्रशांत शर्मा, रोहित गुप्ता, विकास शर्मा, राधेश्याम शर्मा, भूपेश उपाध्याय, नौशाद अली, रेखा रमोला, सरोज, शशि चौहान, राहुल वर्मा, सुधांशु ठाकुर, कितेश, जयसवाल, फहीम अंसारी, साबिर आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!