टीएमसी के 19 बागी सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र आया सामने, शत्रुघ्न सिन्हा का नाम नहीं

Spread the love

कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 19 बागी सांसदों का हस्ताक्षर किया हुआ पत्र सोशल मीडिया पर सामने आया गया है, जिसको लेकर पिछले कई दिनों से कयासबाजी जारी थी। सांसदों का जो पत्र जारी हुआ है, उसमें सिर्फ हस्ताक्षर वाले 19 नाम दिखाए गए हैं। पत्र में क्या है, ये सामने नहीं आया। बताया जा रहा था कि सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल होने की इच्छा जताई थी।
पत्र पर काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदर, डॉ शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार मल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सायोनी घोष, खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मालिया और पार्थ भौमिक ने हस्ताक्षर किए हैं। पहले एक सूची जारी हुई थी, जिसमें शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल बताया जा रहा था, लेकिन इस बार की सूची में उनका नाम नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पत्र में बागी सांसदों ने लिखा है, हमारी बात कभी सुनी ही नहीं गई। मुद्दों का समाधान नहीं हुआ। हमें किसी संगठनात्मक बैठक में नहीं बुलाया गया। हम ममता बनर्जी से संपर्क नहीं कर पाए। सांसदों ने यह पत्र 18 मई को लोकसभा स्पीकर के कार्यालय को दिया था, लेकिन कभी सार्वजनिक नहीं किया गया था। पत्र में अलग गुट बनाने और काकोली दोष दस्तीदार को मुख्य सचेतक बनाने का प्रस्ताव है।
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *