Uncategorized

स्थानीय निवासियों ने किया बैरागी कैंप को डंपिंग जोन बनाने का विरोध

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। कनखल स्थित वार्ड 30 के बैरागी कैंप को डंपिंग जोन बनाने का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया। स्थानीय निवासियों ने मेयर प्रतिनिधि धनीराम शर्मा के नेतृत्व में मुख्य नगर आयुक्त, पार्षद और स्थानीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान कूड़ा फेंकने आए वाहन को भी लोगो ने कूड़ा नहीं फेंकने दिया और वाहन को दौड़ाया। धनीराम शर्मा, किरण सहगल, मंजू, कमलेश मिश्रा ने कहा कि महाकुंभ मेले के बाद से कनखल क्षेत्र का सारा कूड़ा बैरागी कैंप में डाला जा रहा। कई बार पार्षद सचिन अग्रवाल के सामने इसका विरोध किया गया। लेकिन पार्षद कुछ नही कर रहे हैं। कूड़े के कारण आसपास बहुत बदबू रहती है। साथ ही संक्रमण फैलने से बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है। निगम अधिकारियों के आदेश पर इसे डंपिंग जोन बना दिया गया। पार्षद वोट मांगने तो आ जाते हैं। लेकिन जनता की समस्याओं से पार्षद को कुछ लेना देना नहीं है। विपिन पेवल, पूजा शर्मा ने कहा कि डंपिंग जोन होने से आवारा पशु भी घूमते रहते हैं। बार बार अधिकारियों से कूड़ा हटाने को कहा गया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मुख्य नगर आयुक्त विधायक मदन कौशिक के इशारे पर काम कर रहे। इस अवसर पर कमलेश देवी, लक्ष्मी देवी, मनसा देवी, प्रेमवती, मंजू देवी, अनिता सैनी, सुशीला, राधा, पूनम, संजीव सहगल, मनोज जाटव, नवेज अंसारी, पवन अरोड़ा, हरद्वारी लाल, विजय कुमार प्रजापति, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, वसीम सलमानी, जगदीप असवाल, अजय मुखिया, रजत कुमार, भगवंती, सलोनी, मुन्नी सैनी, उषा सैनी, विशाल कुमार, राजवीर कश्यप, राजेन्द्र कुमार, विजय कुमार, शिवा राणा, कल्लू, गौरव राणा, राहुल कुमार, रवि कुमार, सन्नी कुमार, विपिन कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!