Uncategorized

लोनिवि के आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं मिला बीते 6माह से मानदेय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। लोक निर्माण विभाग में आउटसोर्स द्वारा भर्ती हुए कर्मचारियों को बीते छह माह से मानदेय नहीं मिला है। आक्रोशित कर्मचारियों ने लोनिवि रुद्रप्रयाग कार्यालय परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें छह माह का मानदेय दिया जाए साथ ही उनकी पुनर्नियुक्ति दी जाए। इधर जन अधिकार मंच ने भी मौके पर जाकर कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया।लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग में विभिन्न सड़कों के अनुरक्षण के लिए एक वर्ष पूर्व बेलदार और मेट के पदों पर कर्मचारियों की आउटसोर्स द्वारा नियुक्ति की गई थी किंतु आज तक न तो कर्मचारियों को समय पर मानदेय दिया गया और न ही उनके ईपीएफ और ईएसआई की जानकारी दी गई है। आउटसोर्स कंपनी द्वारा इन कर्मचारियों का मानदेय खाते में देने के बजाए हाथों में थमाया जाता है। बीते छह माह से कर्मचारियों को मानदेय ही नहीं मिला है। एक साल का कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद उन्हें अभी तक दोबारा नियुक्ति नहीं दी गई। जबकि पिछले माह नियुक्ति के लिए टेंडर भी निकाला गया था। लोनिवि आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सुबोध कांत, जय प्रकाश, सुरजी देवी, आशा देवी, कादंबरी देवी, सरस्वती देवी, राजेश मिश्रा, मुकेश गैरोला, प्रेम लाल आदि कर्मचारियों ने कहा कि पिछले छह माह से मानदेय न मिलने के कारण अब उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनका शोषण हो रहा है। विभागीय अधिकारी उनकी अनदेखी कर रहे हैं। वहीं जन अधिकार मंच के अध्यक्ष मोहित डिमरी और मंच के मीडिया प्रभारी भगत सिंह चौहान ने धरने पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कंपनियां भोले-भाले कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। कर्मियों के आंदोलन को पूरा साथ दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!