एलयूसीसी पीड़ितों ने की फरार संचालकों की गिरफ्तारी की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द लोनी अरबन मल्टी स्टेट एंड थ्रिफ्ट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एलयूसीसी) के पीड़ितों ने कंपनी संचालकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उनकी तत्काल गिरफ्तारी और संपत्ति कुर्क करने की मांग की है। पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से उनकी डूबी रकम वापस दिलाने की भी गुहार लगाई।


मंगलवार को सुरेश सिंह नेगी के नेतृत्व में एलयूसीसी के पीड़ित तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन और कंपनी के फरार संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ितों ने बताया कि वे अपनी रकम वापस दिलाने की मांग को लेकर पिछले 401 दिनों से तहसील परिसर में धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन की ओर से उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। पीड़ितों का कहना है कि जब तक कंपनी के फरार संचालकों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मांग की कि फरार संचालकों की संपत्तियों को तत्काल कुर्क कर पीड़ितों की डूबी रकम वापस दिलाई जाए। इस दौरान सुनीता रावत, वीना नेगी, नीलम, तरुणा देवी, संदीप रावत और कुलवंत पुंडीर सहित अन्य पीड़ित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *