उत्तराखंड

मां मनसा देवी मंदिर मातृ शक्ति पूजन नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। चौत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां मनसा देवी मंदिर परिसर में मातृ शक्ति पूजन नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी व मुख्य अतिथि एडीएम बीएस बुधियाल व नगर मजिस्ट्रेट नुपूर वर्मा ने 101 कन्याओं को तिलक चुनरी ओढ़ाकर व कुकर भेट कर पूजन किया। साथ ही 101 महिलाओं को तिलक लगाकर शल ओढ़ाकर सम्मान किया। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृ शक्ति पूजन नारी सम्मान की घोषणा कर सनातन धर्म व सनातन संस्ति परंपरा को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के पूजन से उत्तराखंड सरकार को बल मिलेगा और उत्तराखंड में सुख शांति समृद्घि स्थापित होगी। उत्तराखंड में आने वाली देवी आपदाएं समाप्त होंगी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में नवरात्रि का बड़ा महत्व है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। जिससे मनुष्य को धन-धान्य सुख संपदा स्वस्थ जीवन प्राप्त होता है। मातृ शक्ति पूजन नारी सम्मान समारोह में एसएमजेएन कलेज के छात्र छात्राओं ने सांस्तिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। एडीएम बीएस बुधियाल ने कहा कि महंत रविंद्र पुरी ने मातृ शक्ति पूजन नारी सम्मान समारोह आयोजित कर धर्म नगरी हरिद्वार ही नही बल्कि देश प्रदेश में नारी सम्मान को बढ़ावा देने का काम किया है। नगर मजिस्ट्रेट नुपूर वर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति पूजन नारी सम्मान से महिलाओं को समाज में और अधिक सम्मान मिलेगा। जिससे महिलाएं बढ़-चढ़कर समाज के कार्यों में भागीदारी निभाकर प्रदेश को मजबूत करने का काम करेगी। मातृ शक्ति पूजन नारी सम्मान समारोह में एसडीएम सदर पूरण सिंह राणा, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा,एसएमजेएन पीजी कलेज प्राचार्य ड सुनील कुमार बत्रा,डक्टर एसके माहेश्वरी,अश्वनी कुमार जगता, सुषमा नयाल, पुरषोत्तम शर्मा, दिनेश शर्मा, विशाल गर्ग,राजवीर सिंह कटारिया,प्रमोद गिरि,मनोज मंत्री,टीना टुटेजा,सुंदर राठौर,प्रतीक सूरी,संदीप अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!