मां के आभूषण किए चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : खुद के घर में चोरी कर मां के सोने के आभूषण लेकर फरार हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। आरोपी के कब्जे से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं।


मामले में सात अक्टूबर को बालासौड़ में भाटिया कालोनी निवासी अनीता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। बताया कि उनके बेटा दीपांशु राजपूत अपने घर में चोरी कर उनके लाखों रुपये के आभूषण लेकर चला गया। बताया कि उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद किया हुआ है। तहरीर मिलने के बाद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज व अन्य इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से आरोपित दीपांशु राजपूत को राजस्थान के झालूपुर-जयपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से 10.50 तोला सोना व 891 ग्राम चांदी भी बरामद की गई। कांतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने स्वजनों से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि दीपांशु को महंगे खर्चे की आदत है। वह स्वयं भी कोई काम नहीं करता और उनके अपने शौक पूरे करने के लिए घर में ही चोरी की योजना बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *