जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड संस्कृत संस्थान, उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोजित पौड़ी जनपद की जनपद स्तरीय संस्कृत स्पर्धाओं का समापन हो गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सिद्धबली मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत, समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि महंत दिलीप रावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए संस्कृत को पुन: जन-जन की भाषा बनाना आवश्यक है। संस्कृत के प्रति आमजन में रुचि बढ़ाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत भाषा के अध्ययन और प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया। वरिष्ठ वर्ग की समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुगड्डा प्रथम, ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज कुम्भीचौड़ तृतीय रहा। समूह गान में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर-संगलाकोटी ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार ने द्वितीय और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कण्वघाटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आशु भाषण में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी प्रथम, संस्कृत विद्यालय चैधार द्वितीय और श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर तृतीय रहा। श्लोकोच्चारण में संस्कृत विद्यालय चैधार प्रथम, ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी द्वितीय और श्री ज्वालपा धाम संस्कृत विद्यालय पौड़ी तृतीय रहा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी ने प्रथम, श्री ज्वाल्पा धाम संस्कृत विद्यालय पौड़ी ने द्वितीय और श्री ज्वाल्पा देवी संस्कृत महाविद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग की नाटक प्रतियोगिता में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी प्रथम, श्री जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज बनचूरी तृतीय रहा। कार्यक्रम में श्री सिद्धबली संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य आचार्य अशोक जोशी, जनपद संयोजक रोशन लाल गौड़, जनपद सह-संयोजक डॉ. रमाकांत कुकरेती, दुगड्डा खंड संयोजिका बीना गौड़, कोट ब्लॉक संयोजक डॉ. विश्वकसेन दुदपुड़ी, आचार्य दीपेंद्र डिमरी, इतेन्द्र नैथानी, जयहरीखाल ब्लॉक प्रमुख रणवीर सजवाण सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।