कोटद्वार-पौड़ी

मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में कुमाऊं मंडल नैनीताल एवं गढ़वाल मंडल में प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची 30 जून 2020 के अनुसार निकाली जाय। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी के पद पर द्वितीय पदोन्नति सूची निकाली जाय व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति संशोधन आदेश जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक विभाग पदोन्नति सूची जारी नहीं करेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सीताराम पोखरियाल सचिव गढ़वाल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर चार सदस्य अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। जबकि ब्लाक कार्यालय में दो सदस्यों द्वारा प्रतिदिन धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि विभाग की नीतियों का विरोध जारी रहेगा। प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति सूची जारी होने तक विरोध जारी रहेगा। सभी जनपदों के अध्यक्ष, सचिव व जनपद एवं मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों को एकजुटता बनाए रखनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से शिरूटमंडल दोबारा वार्ता करेगा। निदेशालय रोज नई बात सामने रख रहा है यह उचित नहीं है। इधर- उधर की बातें छोड़कर पदोन्नति सूची जारी करने की आवश्यकता है। स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक ऑनलाइन बैठक आयोजित की जायेगी। विभाग की हठधर्मिता नहीं चलेगी। अन्याय का विरोध जरूरी है। उन्होंने सभी सदस्यों से जनपदों में संगठन को मजबूत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!