कोटद्वार-पौड़ी

क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। सोमवार को क्षेत्र में रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र की कामना की, तो वहीं भाईयों ने भी बहनों को हमेशा उनकी रक्षा करने का वचन दिया। शुभ मुहूर्त शुरू होते ही बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की, वहीं पंडितों ने यजमान को और पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधे।
हिन्दू पंचागानुसार श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन का एक-दूसरे के प्रति स्नेह, प्यार व अटूट विश्वास का प्रतीक है। पुरानी मान्यताएं तो कई हैं, कुछ मान्यताएं देवताओं से जुड़ी हैं तो कुछ राजाओं से जुड़ी है। कहा जाता है कि इस दिन पर राजा मंत्रो उच्चारण के बीच अपने दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र बंधवाते थे। जो कालांतर में भाई-बहन के त्यौहार के रूप में बदल गया और रक्षा बंधन के त्यौहार के नाम से जाना जाने लगा। रक्षा सूत्र बांधते समय मुख्य रूप से येन बद्धो बली राजा, दानवेंद्रो महाबल:। तेन त्वां प्रतिबध्नामि, रक्षे! मा चल! मा चल!! मंत्र का उच्चारण किया जाता है। गुरूवार को क्षेत्र में भी रक्षा बंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। रक्षा बंधन पर्व पर शादीशुदा बहिनें अपने-अपने सुसराल से भाई की कलियाईयों में राखी बांधने मायके पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!