छात्राओं को किया नशे के खिलाफ जागरुक

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी में शनिवार को एंटी ड्रग सेल और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्राओं को नशे से संबंधित एवं महिला उत्पीड़न के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने किया। उन्होंने छात्राओ को नशे रूपी अभिशाप से कैसे बचें और कैसे अपने आसपास और समाज को नशा मुक्त बनाएं इस के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। फिर एंटी ड्रग सेल के नोडल अधिकारी ड़ातुराज पंत ने छात्राओं हेतु गठित की गई एंटी ड्रग सेल एवं इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। यहां मनोवैज्ञानिक दिनेश आगरी, खिमेश पनेरू, ड़ ललिता जोशी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *