देश-विदेश

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 22084 नए केस, 24 घंटे में 392 लोगों की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 22084 नए केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 22 हजार से अधिक नए केस के साथ राज्य में कोरोना वायरस से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1037765 पहुंच गया है। इसके अलावा राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 391 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 29115 पहुंच गया है।
कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मास्क नहीं पहनने वाले पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम ने एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी है। ठाणे नगर निगम आयुक्त विपिन शर्मा ने इस संबंध में शुक्रवार की रात को आदेश जारी किया। इसमें कहा गया है कि यह कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्दनेजर यह कदम जरूरी था।
शुक्रवार की रात तक ठाणे शहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 29463 थी, जबकि 885 लोगों की मौत हो चुकी है। ठाणे जिले के अन्य नगर निगमों ने भी हाल ही में इसी तरह का आदेश जारी किया है। पड़ोसी पालघर जिला प्रशासन ने भी जिले के लोगों को मास्क लगाने का निर्देश दिया है। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जो कोई भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा उसे मौके पर भी दंडित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!