महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह को किया याद

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जसवंतगढ़ जिला संघर्ष समिति की ओर से महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह के योगदान को याद किया गया। इस दौरान सदस्यों ने वीर सपूत के नाम पर पृथक पर्वतीय जिला बनाने की मांग भी उठाई।
प्रखंड नैनीडांडा के अंतर्गत धुमाकोट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदस्यों ने महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि देश की रक्षा के लिए दिए गए जसवंत सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि समिति लंबे समय से वीर सपूत के नाम से पृथक पर्वतीय जिले की मांग के लिए संघर्ष कर रही है। इस मौके पर राज्य निर्माण आदोलनकारी देवेंद्र भारती को जसवंत गढ़ जिला संघर्ष समिति का उपाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर महेंद्र सिंह कंडारी, उपदेश बिष्ट, आरपी ध्यानी, राजदर्शन सिंह रावत, योगेश्वर प्रसाद ध्यानी, धर्मपाल सिंह, मुकुंद सिंह, मोहन सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *