Uncategorized

महंगाई को मुद्दा बना जिला और शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस महंगाई को मुद्दा बनाकर सभी जिला और शहर मुख्यालयों में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। जगह-जगह सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है। उनका कहना है कि सरकार ऐसा कर गरीबों का निवाला छीनने का काम कर रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर प्रदेशभर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए जमकर नारेबाजी की। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। उनका आरोप था कि पेट्रोल,डीजल व रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ कर रख दिया है। वहीं प्रदेश के सीएम झूठे आंकडों को पेश कर जनता को गुमराह कर रहे है। उन्होंने आगाह किया कि यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया,तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।
बुधवार को प्रांतीयध्यक्ष प्रीतम सिंह के आहवान पर महानगरध्यक्ष जगदीश तनेजा सहित कांग्रेसी मुख्य बाजार चौक पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। उनका कहना था कि वर्तमन में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जहां पहले गैस की सब्सिडी उपभोक्ता के खाते में ?200 तक आती थी, वह 10 से ?15 रुपये ही रह गई है।
आरोप लगाया कि धीरे.धीरे प्रदेश सरकार इसे भी खत्म कर देगी। प्रदेश की जनता पर आर्थिक संकट से जूझ रही है। इसके अलावा प्रदेश में लगातार बेरोजगारी चरम सीमा पर है। वहीं सीएम रोजगार के झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह कर रहे है। कहाकि महंगाई की वजह से महिलाओं के घर का बजट बिगड़ चुका है। खाद्य पदार्थों में सरसों व रिफाइंड के दामों में भी इजाफा हुआ है। अगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए जनता तैयार बैठी हुई है।
महंगाई को लेकर जारी रहेगी लड़ाई
कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में मुद्रास्फीति के खिलाफ देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 घंटों में प्रदेश में गैस की कीमत 100 रुपये बढ़ गई हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान छू रही हैं। ऐसे में गरीब लोग दैनिक आवश्यक वस्तुएं नहीं खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।
विकासनगर में भी बढ़ती महंगाई को लेकर नगर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नगर में जुलूस निकाला और पहाड़ी गली चौक पर सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि भाजपा की सरकारों ने महंगाई बढ़ाकर आम आदमी के मुंह से निवाला छीन लिया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर शहर कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के विरोध में तिलक भवन से पहाड़ी गली चौक तक जुलूस निकाला। जिसके बाद चौक पर सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार महंगाई रोकने में पूर्ण रूप से विफल है। आए दिन डीजल, पेट्रोल, गैस, खाद्य सामग्री के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। आम व्यक्ति का अपना जीवन यापन करना कठिन हो चुका है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है, हर वर्ग आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा अब भाजपा सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है। ब्लॉक महिला अध्यक्ष शशि चौहान ने कहा आज महिलाएं असुरक्षित हैं, घर का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। आज किसान पूरे देश में आंदोलन कर रहा है, परंतु सरकार किसानों की मांगें सुनने को तैयार नहीं है। जुलूस व पुतला दहन में उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर, सभासद गिरीश सप्पल, जिला महासचिव राजीव शर्मा, अनुपम कपिल, संजय जैन, जमशेद अहमद, गोपाल महेश्वरी, सुबोध वर्मा, वैभव गुप्ता, गुरविदर सिंह पम्मी, दिनेश गुप्ता, रेखा रमोला, आराधना दत्त, सरोज देवी, एंथोनी, फहीम अंसारी, मुनीर अहमद, सदाकत अली जैदी, अमित ठाकुर, मनीष सैनी, अशोक जागर, संजीव शर्मा, भूपेश उपाध्याय, फुरकान अहमद आदि शामिल रहे।
ऋषिकेश में भी प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर ऋषिकेश, श्यामपुर ग्रामीण क्षेत्र और ढालवाला में कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ आक्रोश जता सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक ओर महंगाई चरम पर है। वहीं, दूसरी तरफ निजी और सरकारी प्रतिष्ठानों में रोजगार के अवसर धीरे-धीरे खत्म होते जा रहे हैं। सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है, जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। देश का युवा स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर में केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदर्शन में शामिल जिला अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व कबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महामंत्री राज्यपाल खरोला, एआइसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि देश में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन के बाद से ही महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन में पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ केएस राणा, भगवती प्रसाद सेमवाल, विजय पाल सिंह रावत, महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, जयपाल सिंह रावत, मनोज गुसाईं, विवेक तिवारी आदि शामिल हुए।
वहीं, नगर कांग्रेस मुनिकीरेती ढालवाला और नरेंद्र नगर विधानसभा के तत्वधान में केंद्र सरकार और राज्य सरकार का संयुक्त रूप से ढालवाला के चौराहे पर पुतला फूंका गया। कांग्रेस के संगठन जिला देवप्रयाग के अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने कहा कि मोदी सरकार के इन छह सालों में पुरे देश के अंदर महंगाई आसमान छू रही है। आम जनता त्रस्त है और सरकार बेपरवाह बनी है। प्रदर्शन में रमेश उनियाल, दिनेश व्यास, राजेंद्र राणा, यशपाल थलवाल, बलवंत चौहान, दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, राम सिंह सजवाण, संतोष पैन्यूली, अमित चौहान आदि शामिल हुए। वहीं, लक्ष्मण झूला मार्ग चंद्रभागा पुल के समीप कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री जयपाल सिंह जाटव के नेतृत्व में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन में सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव,विनय दुबे, अशोक विश्वकर्मा, अखिलेश राजभर, कुनकुन साहनी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!