कर्मचारियों ने ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया

Spread the love

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे की ओर से बुधवार को नगर पंचायत पुरोला में एक बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें प्रवेश नौटियाल को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बुधवार को नगर पंचायत में एनओपीएस की ओर से आयोजित बैठक संगठन के जिलाध्यक्ष गुरुदेव सिंह रावत की अध्यक्षता में कई गई। जिसमें कर्मचारियों को संबोधित करते राजकीय शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक नेगी ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में पुरानी पेंशन को लेकर अधिकारी कर्मचारी वर्षों से आंदोलित हैं। लेकिन राज्य व केन्द्र सरकार संगठन की मांगों को लेकर गम्भीर नहीं है, जो बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। कहा कि सरकार उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लेती है तो इसके लिए सड़कों पर उतरकरआंदोलन किया जायेगा। कहा कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर विभिन्न संगठन रणनीति बना रहे है। इस मौके पर संगठन के सुखदेव राणा ने कहा कि 2005 में हमारे साथियों की नियुक्ति एलटी संवर्ग में हुई है वह आज पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे हैं, जबकि कुछ लोगों की नियुक्ति आचार संहिता लगने से विलम्ब हुई और पुरानी पेंशन से वंचित हो गए। जबकि एक ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं। कहा कि इसी प्रकार कई विसंगतियां सरकार स्तर ने की है। जो सरासर अन्यायपूर्ण हैं। वहीं इस मौके पर संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए किशोरी भट्ट को सचिव तथा कोषाध्यक्ष पद पर सागर बडोनी को नामित किया गया। बैठक में मनबीर चौहान, रमेश चौहान, जयदेव रावत, ओमप्रकाश नेगी, प्रदीप भंडारी, जनक सिंह, प्रेम सिंह, सुखदेव राणा, उपेंद्र, बलवीर, रोशन आदि कई लोग विभिन्न विभागों से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *